मेरा ऐतबार तो कर
मैं तुमसे मिलने आऊंगा, मेरा ऐतबार तो कर।
तेरे मांग में भरूं सिन्दूर, मेरा ऐतबार तो कर।
अभी राहें रुकी हैं शायद, वक्त थोड़ा बेवफा है,
पर मेरी वफ़ा पे संदेह न हो, तू इंतज़ार तो कर।
मैं अभी न मिल सकूं तो तू बेवफ़ा ना समझना,
धड़कनों में बसा हूँ तेरे, मेरा ऐतबार तो कर।
चाँदनी भी पूछती है मुझसे तेरा हाल हर रात,
मैं तेरे ख्वाबों में हूँ हर पल, तू एतबार तो कर।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें